देहरादून।
कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, किशोर उपाध्याय, साहदेव सिंह पुंडीर, आशा नौटियाल, रेणु बिष्ट, बृज भूषण गैरोला एवं शक्ति लाल शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम है, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के संवेदनशील एवं दृढ़ नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार न्याय, पारदर्शिता और निष्पक्षता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा अंकिता भंडारी प्रकरण में दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।