बिग बॉस 19 शो में वीकएंड का वार एपिसोड में हर हफ्ते एक प्रतियोगी बाहर होता है। इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इस बात की जानकारी सलमान आकर देते हैं। लेकिन सलमान ने पहले प्रतियोगियों से पूछा कि उनकी नजर में कौन सा प्रतियाेगी घर से बाहर हाेगा। इस सवाल पर कई प्रतियोगियों ने एक ही नाम लिया? किसे घर से बाहर देखना चाहते हैं प्रतियोगी?
बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान सभी प्रतियोगियों से पूछते हैं कि कौन घर से बाहर होगा? इस पर कई लोग कुनिका सदानंद का नाम लेते हैं। पिछले कुछ हफ्तों से कुनिका शो में कई प्रतियोगियों के साथ झगड़ा कर चुकी हैं। वह कई लोगों की आंखों में अखरने लगी हैं। वीकएंड का वार में एल्विश यादव को भी देखा गया। वह शो में प्रतियोगियों को ट्रोल करते दिखे। एल्विश ने प्रणीत मोरे को ट्रोल किया। साथ ही बाकी प्रतियोगियों को कहा कि एक-दूसरे में से सबसे जहरीला शख्स कौन है? इस बारे में बताएं? तो कई प्रतियोगियों ने इस सवाल के जवाब में एक-दूसरे का नाम लिया।
इस हफ्ते वीकएंड का वार एपिसोड में नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से जिस प्रतियोगी का नाम सलमान खान लेंगे, वह घर से बाहर हो जाएगा।