श्रीनगर में बाहरी युवकों द्वारा की गई मारपीट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। दिल्ली निवासी सात युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त दोनों कारों को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 जनवरी 2026 को कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत अदिति वेडिंग प्वाइंट के पास दो कारों में सवार कुछ बाहरी युवकों का स्थानीय युवकों से वाहन ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौच और मारपीट में बदल गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल सभी बाहरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार संख्या DL 4CBE 8961 और DL 11 CE 3638 को सीज कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते:
अजय उबास (27), पुत्र रोहतास, निवासी पुरखुर्द, थाना बवावा, दिल्ली
अभिषेक कौशिक (27), पुत्र राजेश कौशिक, निवासी प्रहलादपुर बांगर, थाना सहबाद डेरी, दिल्ली
विपिन मंद्रवाल (27), पुत्र राजेश मंद्रवाल, निवासी भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
विशाल वत्स (25), पुत्र अनिल कुमार, निवासी निठारी, थाना अमन विहार, दिल्ली
आकाश डबास (26), पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी लाडपुर, थाना कंजावला, दिल्ली
सागर (26), पुत्र हरिओम, निवासी कंजावला, दिल्ली
मनीष (25), पुत्र सुरेंद्र, निवासी छोटूराम पार्क प्रहलादपुर, थाना सहबाद डेरी, दिल्ली