विकासनगर। क्वानू मीनस मोटरमार्ग पर ग्राम क्वानू के समीप थोड़ी देर पहले हुई बस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया, जो सराहनीय है।
सीओ विकासनगर श्री भास्कर शाह ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि वे स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए आवश्यक और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
वहीं पुलिस प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बस हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।