पौड़ी गढ़वाल।
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थलीसैंण पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थलीसैंण पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश सिंह (51 वर्ष) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम भैंसोड़ा, थाना थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 पेटी (55 क्वार्टर) अंग्रेजी शराब Soulmate Black Special Whisky बरामद की है। बरामद शराब अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।
इस संबंध में थाना थलीसैंण में अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।