पौड़ी। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने अपने ही सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार ‘पाटल’ भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 फरवरी 2026 को पाबो निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली पौड़ी में लिखित तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी 2026 की रात उनके भाई कुलदीप सिंह ने उनके छोटे भाई राजेन्द्र सिंह के साथ विवाद के दौरान धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में राजेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पौड़ी में मुकदमा अपराध संख्या 06/2026 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्य संकलन और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को फल्दवाड़ी, मदकोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ‘पाटल’ बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।
अभियुक्त का विवरण:
कुलदीप सिंह (43 वर्ष)
पुत्र: चेपड़ूलाल
निवासी: पाबो, पौड़ी गढ़वाल
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला
हेड कांस्टेबल सुनील