Rudraprayag। जनपद में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और Guptkashi कोतवाली की संयुक्त टीम ने 532 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक Niharika Tomar के निर्देशन में पूरे जनपद में नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 की शाम को कोतवाली गुप्तकाशी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 532 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली गुप्तकाशी में मु.अ.सं. 06/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नरोत्तम सिंह चौहान (53 वर्ष) पुत्र स्व. तारा सिंह चौहान, निवासी ग्राम जग्गी बागवान, पोस्ट राऊंलेक, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
पुलिस टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक रणजीत खनेड़ा (प्रभारी एसओजी), उपनिरीक्षक हर्षमोहन (कोतवाली गुप्तकाशी), आरक्षी रविन्द्र सिंह, आरक्षी विनय पंवार एवं आरक्षी हर्ष जोशी शामिल रहे।
पुलिस की अपील
रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं भी नशे के कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।