श्रीनगर गढ़वाल स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में सोमवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार एसआरटी परिसर टिहरी में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के दौरान एक कोच पर विश्वविद्यालय के खो-खो खिलाड़ी के साथ अभद्रता और शारीरिक बल प्रयोग करने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में छात्र संगठनों और खिलाड़ियों में भारी रोष है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक संबंधित कोच को निलंबित नहीं किया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। छात्रों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक भवन परिसर में भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।