रानीपोखरी। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLU) की स्थापना की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को नौवें दिन भी शांतिपूर्वक जारी रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
धरने पर मुख्य रूप से मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, प्रधान अनूप चौहान, ग्राम प्रधान अनिल कुमार (लिस्ट्राबाद), पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नवीन चौधरी, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम भंडारी, सुनील भट्ट, ग्राम प्रधान चांद खान, नरेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण रावत, पंकज यादव, रविंद चौहान, जगतराम पैन्यूली, दौलतराम, अशोक पुंडरी, लखीराम, अनीता राणा, अनीता पंवार, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार औपचारिक घोषणा नहीं करती, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
धरनास्थल पर पूरे समय अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। स्थानीय लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए इसे क्षेत्र के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।