इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक श्रीनगर में स्किल वीक का तीसरा दिन, इनोवेशन और रैपिड प्रोटोटाइपिंग पर हुई चर्चा।
श्रीनगर गढ़वाल। —उत्तराखंड सरकार के Institute of Polytechnic Srinagar Garhwal में आयोजित स्किल वीक कार्यक्रम के तीसरे दिन विभिन्न तकनीकी और नवाचार विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी डायरेक्टर प्रिंसिपल श्री एस. के. वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी विकास और कौशल उन्नयन के महत्व से अवगत कराया।
डॉ. स्नेहा चौहान (National Institute of Technology Uttarakhand) ने इनोवेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते समय में तकनीकी रचनात्मकता ही विकास की कुंजी है।
वहीं, Gurinder Singh Brar, एसोसिएट प्रोफेसर, NIT श्रीनगर ने रैपिड प्रोटोटाइपिंग विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया।
इसके अतिरिक्त डॉ. आलोक सागर गौतम (Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University) ने नवाचार की अवधारणा और उसके व्यावहारिक पहलुओं पर संक्षिप्त लेकिन प्रभावी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रीना नवानी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री सुशील बहुगुणा, श्री अशुतोष नौटियाल, श्री बुटोला, श्री विकास भट्ट, श्रीमती पल्लवी, श्रीमती प्रेरणा, श्रीमती निष्ठा, श्रीमती अनुराधा तथा श्री भूपेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्किल वीक का यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।