पुष्कर सिंह धामी ने लोकधुनों के साथ मनाई होली, संस्कृति की झलक दिखीढोलक और हुड़के की थाप, मंजीरे की छनक और मधुर लोकगीतों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली उत्सव में सहभागिता की। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोकगीतों के संग मनाया गया यह पर्व उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकपरंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। लोकसंस्कृति से जुड़कर मनाया गया यह उत्सव नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश भी देता है।प्रदेशभर में पारंपरिक अंदाज़ में होली का उल्लास देखने को मिल रहा है, जहां लोकधुनों और रंगों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया है।