देहरादून।
रंग और उल्लास के पावन पर्व होली के अवसर पर शासकीय आवास में स्नेह, सौहार्द और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवतुल्य जनता, संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं तथा अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी मतभेद मिटाकर प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देती है। शासकीय आवास में आयोजित इस होली मिलन समारोह ने सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
अंत में सभी प्रदेशवासियों को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।