नंदप्रयाग (चमोली):नंदप्रयाग घाट से देहरादून की ओर आ रही एक कार पर अचानक बड़ा पत्थर गिरने का मामला सामने आया है। यह घटना बांध के किनारे स्थित स्लाइडिंग जोन में हुई, जहां पिछले कुछ समय से लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।मिली जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और एक चालक शामिल था। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित बच गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त क्षेत्र में लगातार स्लाइडिंग हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रशासन ने बारिश के मौसम को देखते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से रुकने से बचें। साथ ही, संवेदनशील मार्गों पर यात्रा करते समय मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें।