देहरादून के जाखन, मसूरी रोड क्षेत्र में पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासी श्री विवेक मदान से मुलाकात कर उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल निरीक्षण नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक तक सीधे पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित सभी मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अब किसी भी नागरिक की आवाज़ अनसुनी नहीं होगी और न्याय में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील शासन वही है, जो जनता की पीड़ा को समझे और हर शिकायत को एक परिवार की उम्मीद मानकर उसका समाधान करे।