ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया। यहाँ तीनधारा क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने संभाला मोर्चाघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की राहत-बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।