चमोली (उत्तराखंड)।चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। चमोली जनपद में पीपलकोटी से आगे भनैरपानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) यातायात के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।सुबह 6 बजे से लगातार गिर रहा है मलबामिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे भनैरपानी में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया। तब से पहाड़ी से लगातार भारी मात्रा में मलबा, बड़े-बड़े बोल्डर (पत्थर) और मिट्टी सड़क पर गिर रहे हैं। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को तुरंत रोक दिया गया है।यात्रियों के लिए अहम सूचना:प्रशासन ने हाईवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें फिलहाल सुरक्षित स्थानों, होटलों और नजदीकी चट्टियों पर ही रुकने की सख्त सलाह दी है। जब तक मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता, तब तक आगे न बढ़ने को कहा गया है।हाईवे पर लगा लंबा जाम, प्रशासन अलर्टमार्ग बंद होने की वजह से बद्रीनाथ धाम जाने वाले और वहां से वापस लौट रहे वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लग गई हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं।मार्ग खोलने का कार्य जारीहाईवे को सुचारू करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियां और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुट गए हैं। मौके पर भारी मशीनें (JCB और पोकलैंड) तैनात की गई हैं, लेकिन पहाड़ी से रुक-रुक कर हो रहे पथराव के कारण राहत कार्य में बाधा आ रही है। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही पत्थर गिरना बंद होगा, मलबे को हटाने का काम तेजी से पूरा कर लिया जाएगा।यात्रा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।