बढ़ियारगढ़ (तेगड़)।लोस्तू बढ़ियारगढ़ में आयोजित देवप्रयाग विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में पहुंचने पर नैथानी ने सबसे पहले प्रसिद्ध महादेव शिव मंदिर में माथा टेका और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनके मन टटोले और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।9 साल बाद भी कॉलेज का शुरू न होना विधायक की विफलताकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, जिला पंचायत सदस्य (चिलेडी) उत्तम सिंह असवाल और ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी ने विकास कार्यों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। नैथानी ने कहा:”साल 2016-17 में हमारे कार्यकाल के दौरान स्वीकृत हुआ बडियारगढ़ डिग्री कॉलेज आज 9 साल बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। यह स्थानीय विधायक की सबसे बड़ी नाकामी है। नोडा-धौलियाना रोड पिछले 10 वर्षों से सिर्फ सर्वे तक ही सीमित है। आखिर वर्तमान सरकार कर क्या रही है? जनता का एक ढेले का काम भी नहीं हो पा रहा है।””मेरे कार्यकाल में बिछा सड़कों का जाल, बनी कीर्तिनगर तहसील”अपने कार्यकाल (2012 से 2017) की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी।सड़कों का जाल: नैथानी ने कहा, “मैंने बढ़ियारगढ़ क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया। आज लोग सिल्काख़ाल से घंडियाल धार, पाणव, सरमोली, खोला, तेगड़ होते हुए सीधे चौरास आ-जा रहे हैं और इस कनेक्टिविटी का लाभ ले रहे हैं। हमारे समय में क्षेत्र में रिकॉर्ड 108 सड़कें बनाई गईं।”कीर्तिनगर तहसील का निर्माण: उन्होंने याद दिलाया कि पहले बढ़ियारगढ़ के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए देवप्रयाग तहसील के चक्कर काटने पड़ते थे। जनता के सहयोग से उन्होंने कीर्तिनगर तहसील बनवाई, जिससे आज लोगों के काम स्थानीय स्तर पर ही हो रहे हैं।धार्मिक व शैक्षणिक विकास: देवप्रयाग में संस्कृत संस्थान की स्थापना के साथ-साथ देवप्रयाग को ‘कुंभ क्षेत्र’ घोषित करने का ऐतिहासिक काम भी उन्हीं के कार्यकाल में हुआ था।बंदरों के आतंक से निजात दिलाने वाली योजना को रोक रही भाजपा: उत्तम असवालबैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य (चिलेडी) उत्तम सिंह असवाल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक से किसानों और स्थानीय लोगों को निजात दिलाने के लिए जो योजना उन्होंने तैयार की थी, भाजपा सरकार द्वेषभावना के चलते उसे रोकने का काम कर रही है।बैठक में ये प्रमुख लोग रहे मौजूदइस महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक और बूथ लेवल एजेंट (BLA) सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:रघुवीर भंडारी (ब्लॉक अध्यक्ष)मोहनानंद (पीसीसी सदस्य)भोपाल सिंह, मुकेश बर्तवाल, अनिल थपलियालदीपचंद टम्टा (पूर्व कनिष्ठ प्रमुख)डीएस बर्तवाल, कुंदन सिंह रावत (न्याय पंचायत अध्यक्ष), रजनीशसहित क्षेत्र के सभी बीएलए (BLA) और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।