कीर्तिनगर के ज़ाखनी में हंस फाउंडेशन के सहयोग से रामलाल नौटियाल के द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच की गई।
जांच के दौरान 55 लोगों को निःशुल्क चश्मे, जबकि 45 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। वहीं 17 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिनका 15 नवंबर को सतपुली में ऑपरेशन किया जाएगा। इन मरीजों को घर से अस्पताल तक ले जाने और वापस छोड़ने की सुविधा भी निःशुल्क दी जाएगी।
रामलाल नौटियाल ने कहा कि ज़ाखनी व आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
इस मौके पर पूर्व प्रधान आशुतोष रावत, प्रदीप थपलियाल (कीर्तिनगर), जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल, वार्ड सदस्य कुलदीप सिंह रावत, विनीता असवाल, अशोक पांडेय, बॉबी गुसाईं, एडवोकेट हरीश चंद्र पांडेय, मीरा नेगी, रजनी मेवाड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।