मुख्यमंत्री के निर्देशों पर युद्धस्तर पर चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन; NDRF, SDRF, सेना और पुलिस बल तैनात।
चमोली (उत्तराखंड) |
जनपद चमोली अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम अचानक मलबा और पानी भरने से बड़ा हादसा हो गया। टनल में कार्य कर रहे 18 से 19 मजदूरों के फंसने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद शुरू किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शेष फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अभियान जारी है।
🚨 सीएम के निगरानी में युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी,
घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी (DM) गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (SP) सुरजीत सिंह पंवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारी ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर राहत और बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
🚑 राहत और बचाव कार्य में जुटीं कई एजेंसियां
टनल के भीतर फंसे शेष लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए हैं:
- स्थानीय मोर्चा: वर्तमान में DIRF, स्थानीय पुलिस और CISF के जवान मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
- अतिरिक्त बल: घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना (Indian Army), ITBP, NDRF और SDRF की टीमों को भी मोर्चे पर तैनात किया गया है।
🏗️ कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एचसीसी (HCC) कंपनी द्वारा बनाई जा रही THDC की इस निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया। टनल के भीतर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
जिला प्रशासन का कहना है कि टनल से पानी और मलबा हटाने का काम तेज़ी से चल रहा है और प्राथमिकता सभी फंसे हुए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालना है।