पौड़ी। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में सघन यातायात चेकिंग अभियान जारी है। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन वाहन चालकों को पुलिस ने पकड़कर गिरफ्तार किया, उनके वाहन सीज करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है।
इसी क्रम में रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और ओवरलोडिंग जैसे उल्लंघनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। जिलेभर में की गई जांच के दौरान कुल 92 वाहन चालकों के चालान काटे गए।
इनमें श्रीनगर—04, लक्ष्मणझूला—10, पौड़ी—07, कोटद्वार—07 और लैंसडाउन—02 चालक शामिल रहे।
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों पर अब कड़ाई से कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, अन्यथा कानूनी कार्रवाई से बच पाना मुश्किल होगा।