औली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड भ्रमण के आह्वान के बाद औली में शीतकालीन पर्यटन और आगामी विंटर गेम्स को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। 31 दिसंबर और नववर्ष 2026 के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने औली में आईजी आईटीबीपी अखिलेश रावत से भेंट कर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिस–आईटीबीपी समन्वय पर चर्चा की। बैठक में पर्यटकों की सुरक्षा, बल तैनाती और आपात स्थितियों से निपटने की रणनीति पर सहमति बनी।
इसके बाद एसपी चमोली ने कोतवाली ज्योतिर्मठ का औचक निरीक्षण कर कार्यालय, मालखाना, भोजनालय और आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।