पौड़ी गढ़वाल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के कड़े निर्देशों के अनुपालन में पौड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा होकर वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को देवप्रयाग पुलिस ने पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी पौड़ी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील तथा पैरोल पर रिहा होकर वापस न लौटने वाले अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में देवप्रयाग पुलिस ने यह प्रभावी कार्रवाई की।
थाना देवप्रयाग में पंजीकृत मु0अ0सं0–01/2020, धारा 420, 468 भा.दं.वि. एवं 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त मुख्तियार सिंह उर्फ गोलू, पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी ग्राम मोहवापुर, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त कोविड काल में पैरोल पर रिहा हुआ था, लेकिन उसके बाद से लगातार फरार चल रहा था।
देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अभियुक्त को पटियाला (पंजाब) से गिरफ्तार कर जनपद पौड़ी गढ़वाल लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक संदीप चौहान
मुख्य आरक्षी संतोष (सीआईयू, कोटद्वार)
आरक्षी यतेन्द्र रावत
पौड़ी पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है कि कानून से बचना संभव नहीं