श्रीनगर गढ़वाल।
आज गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता वीरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला दहन किया।
छात्र संगठन ने गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पीजी पाठ्यक्रमों में CUET परीक्षा को पुनः संचालित किए जाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस संबंध में जय हो छात्र संगठन द्वारा पूर्व में कई बार कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।
इसके साथ ही छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के फाइनेंस ऑफिसर की नियुक्ति की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई। संगठन का आरोप है कि पूर्व में भी फाइनेंस ऑफिसर के खिलाफ कई जांच दर्ज की जा चुकी हैं, बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार उन्हें बचाने का प्रयास कर रहा है, जिसका जय हो छात्र संगठन पूर्ण रूप से विरोध करता है।
छात्र नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जय हो छात्र संगठन को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान हिमांशु भंडारी, करन परिहार, अमन जग्गी, दीपक टम्टा, विपिन दानू, संजय परिहार, मानव, नमित सहित अन्य छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।