Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Change text alignment
Displays more block tools
हरिद्वार में भाजपा नेत्री उर्मिला राठौड़ और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया विवाद ने पकड़ा तूल
हरिद्वार।
सोशल मीडिया पर जारी बयानबाज़ी को लेकर भाजपा नेत्री उर्मिला राठौड़ और उनके पति, ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई हरिद्वार निवासी धर्मेंद्र कुमार की लिखित तहरीर पर की गई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अध्यक्ष दुश्यंत गौतम के खिलाफ आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां कीं, जिससे उनकी सामाजिक और धार्मिक छवि को नुकसान पहुंचा।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब उर्मिला राठौड़ ने फेसबुक लाइव के दौरान अंकिता हत्याकांड से जुड़ी टिप्पणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुश्यंत गौतम का नाम जोड़ा। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि इसके बाद भी उर्मिला राठौड़ लगातार फेसबुक लाइव के जरिए भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाती रहीं।
शिकायतकर्ता के अनुसार, सुरेश राठौड़ और दुश्यंत गौतम के बीच रविदास पीठ में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से तनातनी चली आ रही है और इसी रंजिश के चलते यह सोशल मीडिया अभियान चलाया गया।
हरिद्वार पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 248(बी), 3(5) और 336(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच भी शुरू कर दी गई है।
फिलहाल यह मामला केवल व्यक्तिगत विवाद तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि धार्मिक प्रतिष्ठा, सामाजिक संतुलन और राजनीतिक प्रभाव के टकराव का विषय बनता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।