कोटद्वार।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देशों के क्रम में कोटद्वार पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर जनपद भर में प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त वारंटों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने सड़क दुर्घटना से संबंधित एक प्रकरण में जारी गैर जमानती वारंट के तहत अभियुक्त अजय सिंह, निवासी पदमपुर सुखरो, कोटद्वार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 279 व 336 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला पंजीकृत है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है, जहां अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी, आरक्षी सुरेश शाह एवं आरक्षी संजय तोमर शामिल रहे।