देवप्रयाग।
आज सुबह करीब 6 बजे मूल्य गांव, थाना देवप्रयाग क्षेत्र के समीप एक ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर में अल्कोहल केमिकल भरा हुआ था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा फायर सर्विस श्रीनगर की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास से टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंकर वाहन चालक ऋषिपाल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह द्वारा चलाया जा रहा था। टैंकर बिंदेश्वरी लक्षमोली से कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल की ओर जा रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन की तत्परता और फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।