पौड़ी |
पौड़ी जनपद में भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर बड़ी मजबूती मिली है। ब्लॉक प्रमुख पौड़ी अस्मिता नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अर्चना तोपाल और कनिष्ठ प्रमुख नीरज पटवाल सहित कुल 10 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल हो रहे सभी जनप्रतिनिधियों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का भाजपा में आना संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राणा, भाजपा जिला प्रभारी नलिन भट्ट सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।