पौड़ी गढ़वाल
माननीय न्यायालयों से निर्गत गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने को लेकर पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों में वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें समयबद्ध रूप से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिवीजन, सतपुली से निर्गत फौजदारी वाद संख्या–158/24, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त उत्तम सिंह नेगी (निवासी चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल) को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया।
वहीं कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के तहत फौजदारी वाद संख्या–345/2022 एवं वाद संख्या–2299/2025 (धारा 138 एनआई एक्ट) में वांछित अभियुक्त अब्दुल गफ्फार और सुंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण
उत्तम सिंह नेगी पुत्र मातबर सिंह नेगी, निवासी ग्राम बलमा, ब्लॉक चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल
अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल जब्बार, निवासी ग्राम पोखल, कोटद्वार
सुंदर सिंह पुत्र श्री सीताराम, निवासी हल्दुखाता, कोटद्वार
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमें
कोटद्वार पुलिस टीम
उप निरीक्षक राजाराम डोभाल
उप निरीक्षक किशन दत्त शर्मा
मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह
सतपुली पुलिस टीम
उप निरीक्षक दिनेश कुमार
मुख्य आरक्षी हेमंत कुमार