मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पहुंचे भू बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम, जहां सीएम धामी ने भगवान श्री बदरी विशाल जी की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद,,,,
वहीं बदरीनाथ धाम में चल रहे दो दिवसीय देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2025 का आयोजन किया गया है , जिसमें सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया। दरअसल यह महा आयोजन भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। जहां इस कार्यक्रम में ज्योर्तिमठ से लेकर बदरी पुरी छेत्र के स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों पर्यटकों ने बड़ी तादाद में भाग लिया। तो बामणी माना गांव के ग्रामवासियों और हस्त शिल्पकारों ने अपने अपने स्टॉल लगाए। बामणी गांव के स्टॉल में सीएम धामी ने डोलू का हर्बल सूप का जायका भी लिया, कार्यक्रम के अंत में सीएम धामी द्वारा सांस्कृतिक समारोह में विजेता दलों को नगद राशि से भी सम्मानित किया गया,जिलाधिकारी चमोली और पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री धामी का हेलीपेड पर स्वागत किया।
बदरी पुरी में आयोजित यह कार्यक्रम सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और सामुदायिक सहभागिता का एक जीवंत प्रदर्शन है।
वहीं देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल का उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देना, स्थानीय शिल्पकारों को मंच प्रदान करना और पर्यटन को नई दिशा देना है। भारतीय सेना ने उत्तराखंड सरकार के साथ मिलकर इस महोत्सव का आयोजन किया, जिससे स्थानीय समुदाय को एक सशक्त मंच मिला है।
सीएम धामी तय समय अनुसार बदरीनाथ धाम हेलीपैड पंहुचे, जहां जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर प्रदान किया गया, जिसके बाद वें देवभूमि कल्चर फेस्टिवल में प्रतिभाग करने हेतु कार से टूरिस्ट एराइवल प्लाजा पंहुचे।