कोटद्वार।
कोटद्वार पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर महिला से मोबाइल फोन लूटने तथा बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को कोटद्वार निवासी दीपक सिंह नेगी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह लगभग 09 बजे, जब वह घर पर मौजूद नहीं थे, उस समय उनकी पत्नी एवं 80 वर्षीय वृद्ध पिता घर में अकेले थे। इसी दौरान अनुज नेगी नामक युवक जबरन घर में घुस आया और महिला से Realme C-55 मोबाइल फोन छीनकर ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने वृद्ध पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
मामले में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 301/25, धारा 115(2), 134, 333, 351(2) BNS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान महिला से लूट की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा 309(4) BNS की बढ़ोतरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर BEL रोड, टाटा मोटर्स तिराहा, कोटद्वार के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अनुज नेगी (उम्र 22 वर्ष)
पुत्र — श्री चरण सिंह नेगी
निवासी — ग्राम ढौडिक क्यूडी, जनपद रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
बरामद माल
एक अदद मोबाइल फोन (Realme C-55)
पुलिस टीम
उप निरीक्षक — सैय्यादुल बहार
हेड कांस्टेबल — शशिकांत त्यागी
कांस्टेबल — अनुज