पौड़ी | 26 दिसंबर 2025
बाल विकास परियोजना रिखणीखाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बढ़खेत पैनो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सीडीपीओ डॉ. महबूब खान ने बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों से बालिकाओं को अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के लिए निबंध, वाद-विवाद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को शील्ड, सामान्य अध्ययन पुस्तिका और डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 6–8 वर्ग में कोमल (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय) और आराधना (तृतीय) रहीं। कक्षा 9–10 वर्ग में कंचन (प्रथम), कशिश (द्वितीय) और मनीषा (तृतीय) तथा कक्षा 11–12 वर्ग में साक्षी (प्रथम), वंदना (द्वितीय) और संजीता (तृतीय) स्थान पर रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9–10 वर्ग में प्रिया (प्रथम), कंचन (द्वितीय) और मनीषा (तृतीय) जबकि कक्षा 11–12 वर्ग में अंकिता (प्रथम), कुमकुम (द्वितीय) और सुष्मिता (तृतीय) रहीं।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 9–10 वर्ग में प्रियांशी (प्रथम) और रिषिका (द्वितीय) तथा कक्षा 11–12 वर्ग में साक्षी (प्रथम) और सुष्मिता (द्वितीय) स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में उप शिक्षा अधिकारी किरण नेगी, मुख्य प्रशासनिक चौहान, सहायक विकास अधिकारी सुनील कोटनाला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व और लक्ष्य निर्धारण की भावना को सशक्त करने पर जोर दिया गया।