चमोली / जोशीमठ:
औली भ्रमण से वापस लौट रहे छात्रों से भरा एक स्कॉर्पियो वाहन जोशीमठ–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिमठ–हेलंग के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल छह छात्र सवार थे, जो देहरादून जनपद के मंडुवाला क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
फिलहाल छात्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।