कर्णप्रयाग (चमोली)।
नशे के खिलाफ निर्णायक प्रहार करते हुए कर्णप्रयाग पुलिस ने डार्क स्पॉट क्षेत्रों में सख्त अभियान चलाया। दिनांक 30 दिसंबर 2025 को संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के साथ यह कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, उनका भविष्य सुरक्षित करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को मजबूत करना था।
अभियान के दौरान शाम के समय आईटीआई कर्णप्रयाग क्षेत्र में कुछ नवयुवक बिना किसी वैध कारण के डार्क स्पॉट पर घूमते पाए गए। पुलिस को देखते ही उनके हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत हुए। तत्परता दिखाते हुए कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस टीम ने सभी युवकों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत मौके से हिरासत में लेकर थाना कर्णप्रयाग लाया।
थाना परिसर में युवकों के परिजनों को बुलाकर उनकी कड़ी काउंसलिंग की गई। इस दौरान नशे के दुष्परिणाम, कानून का भय और जीवन में सही दिशा चुनने के महत्व को विस्तार से समझाया गया। पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करते हुए युवकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ चमोली पुलिस का स्पष्ट संदेश
नशा नहीं, नशा-मुक्त युवा ही सुरक्षित समाज की पहचान है। कानून तोड़ने वालों पर सख्ती और भटके युवाओं को सुधारने की मुहिम—चमोली पुलिस का यह अभियान आगे भी पूरी ताकत से जारी रहेगा।