पौड़ी/श्रीनगर।
पौड़ी जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पौड़ी पुलिस द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नशामुक्त अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में श्रीनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 397 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशों पर जनपद भर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
श्रीनगर पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा