देहरादून | 7/1/2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर दिवंगत बेटी अंकिता के माता-पिता से भेंट की। इस दौरान पीड़ित परिवार द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से चर्चा की और उन्हें विधि-सम्मत, निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर कानून के दायरे में रहते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।