श्रीनगर गढ़वाल में आत्महत्या की लगातार सामने आ रही घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बीते एक माह के भीतर शहर में तीन अलग-अलग मामलों में लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे आमजन में भय और चिंता का माहौल है।
ताज़ा मामला डांग क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहाँ एक महिला ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इससे पहले टम्टा मोहल्ले में भी एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों और मानसिक दबावों के चलते लोग इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की गहनता से जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और समय पर काउंसलिंग जैसी व्यवस्थाएँ मजबूत करने की मांग की है।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने समाज के सामने एक गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है, जिस पर सामूहिक रूप से विचार और ठोस कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही