गुप्तकाशी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर अमित मैखंडी का केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। गुप्तकाशी बाजार में क्षेत्रवासियों, शिल्पकार समाज, मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
अमित मैखंडी के गुप्तकाशी पहुंचते ही पूरा बाजार “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” और “लोकप्रिय विधायक आशा नौटियाल जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। शिल्पकार समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार समाज के युवाओं को संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप रही है, जो गर्व का विषय है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित मैखंडी ने कहा कि भाजपा संगठन ने उन पर जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन श्री अजय कुमार, केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल और रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत चौधरी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी श्रीमती विशेश्वरी देवी, मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष रावत, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष श्री हर्ष लाल, शिल्पकार समाज सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा, देवेंद्र उखियाल, ग्राम प्रधान मैखंडा श्रीमती कविता देवी, उपाध्यक्ष भागीरथी देवी, संजय मनवाल, सम्राट राणा, श्री किशोरी शाह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे।