नैनीताल/हल्द्वानी।
इन्फ्लूएंसर ज्योति अधिकारी को हल्द्वानी की ACJ कोर्ट सेकेंड से जमानत मिल गई है। गुरुवार से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद ज्योति अधिकारी को शुक्रवार को कोर्ट से राहत मिली।
ज्योति अधिकारी पर उत्तराखंड की महिलाओं और लोक देवताओं के अपमान का आरोप है। इसके साथ ही उन पर खुलेआम दराती लहराने जैसे कृत्य का भी मामला दर्ज किया गया था, जिसे लेकर विवाद गहराया हुआ था।
मामले को लेकर राज्यभर में चर्चा बनी हुई थी और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
अब ACJ कोर्ट सेकेंड, हल्द्वानी द्वारा जमानत दिए जाने के बाद ज्योति अधिकारी को जेल से रिहा किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।