पौड़ी।
पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक दक्षता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिज़र्व पुलिस लाइन पौड़ी में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने किया।
कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिस जवानों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ परेड में भाग लिया। इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
परेड निरीक्षण के उपरांत जवानों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दौड़ का आयोजन भी कराया गया, जिसमें स्वयं एसएसपी पौड़ी ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस का संदेश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और शारीरिक फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और परेड पुलिस बल की कार्यक्षमता को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अनुशासित, स्वस्थ और एकजुट पुलिस बल ही कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने में सक्षम होता