रुद्रपुर (उधम सिंह नगर):
उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित सिडकुल क्षेत्र में चलती कार में युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
फैक्ट्री ड्यूटी के लिए निकली थी पीड़िता
पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर निवासी एक युवती ने 25 जनवरी को ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए घर से निकली थी। शिव मंदिर के पास ऑटो का इंतजार करने के बाद जब काफी देर तक वाहन नहीं मिला तो वह पैदल रविदास मंदिर से अटरिया रोड की ओर बढ़ी।
कार में बैठाकर दिया वारदात को अंजाम
इसी दौरान कार संख्या UK 06 TA 8429 मौके पर रुकी। कार सवार दो युवकों ने युवती को फैक्ट्री छोड़ने का झांसा देकर वाहन में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे सिडकुल क्षेत्र में इधर-उधर घुमाते रहे। विरोध करने पर एक आरोपी ने चलती कार में पीछे की सीट पर आकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया और बाद में सिडकुल क्षेत्र में उसे छोड़कर फरार हो गए।
सीसीटीवी से मिले सुराग, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़िता ट्रांजिट कैंप थाने पहुंची और पूरी आपबीती पुलिस को बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे अहम सुराग मिले। इसके बाद 27 जनवरी की रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने परशुराम चौक से सिडकुल जाने वाली सड़क पर एक फैक्ट्री के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी