देहरादून –
मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी का जन्मदिन इस बार एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने गरीब, असहाय एवं अनाथ बच्चों के साथ समय बिताकर समाज को एक सकारात्मक और संवेदनशील संदेश दिया।
जन्मदिन समारोह के दौरान बंशीधर तिवारी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनकी खुशियों में सहभागी बने। बच्चों के चेहरों पर झलकती मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि यह आयोजन उनके लिए बेहद खास और यादगार रहा। यह पहल दर्शाती है कि सच्चा उत्सव वही होता है, जिसमें समाज के वंचित वर्ग को भी समान रूप से शामिल किया जाए।
बताया जा रहा है कि बंशीधर तिवारी न केवल प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों के प्रति भी बेहद संवेदनशील हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे आगे भी इन बच्चों की शिक्षा, जरूरतों और उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करते रहेंगे।
गौरतलब है कि महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी जरूरतमंद पत्रकारों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। उनका यह मानवीय और सहयोगी स्वभाव उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग पहचान दिलाता है। ऐसे अधिकारी न केवल प्रशासन के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं।