लक्ष्मणझूला। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र अंतर्गत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति आपस में हो-हल्ला करते हुए झगड़ा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल अशांत हो रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल चीता मोबाइल कर्मियों को मौके पर रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि तीन व्यक्ति शराब के नशे में आपस में लड़-झगड़ रहे थे और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू थे। पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बार-बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित व्यक्तियों ने पुलिस के वैधानिक निर्देशों की अवहेलना करते हुए और अधिक उग्र होकर शांति भंग की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
हिमांशु शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा, निवासी माजरा, शामली (उत्तर प्रदेश), उम्र 29 वर्ष।
प्रफुल मलिक पुत्र शरद मलिक, निवासी क्वाना, थाना आदर्श मंडी, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश), उम्र 32 वर्ष।
रजत जगलान पुत्र आदर्श जगलान, निवासी बंदीखेड़ा, थाना बाबरी, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश), उम्र 26 वर्ष।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।