पौड़ी गढ़वाल/यमकेश्वर।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 2 बजे अपने पैतृक गांव यमकेश्वर पहुँचेंगे। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर क्षेत्र के एक स्थानीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात वे यमकेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात, कार्यक्रम स्थल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस-प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।