देहरादून, 20 फरवरी 2026।
कृष्णा नगर कॉलोनी में क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय मातृशक्तियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने सक्रिय भागीदारी की। बैठक के दौरान कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की गंभीर समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई।
क्षेत्रवासियों ने एक स्वर में बताया कि कॉलोनी में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण शाम के समय बच्चों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अंधेरे के चलते सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई थी।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने मौके पर ही पहल करते हुए कॉलोनी में 4 नई स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराईं। स्ट्रीट लाइट लगने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।
मौके पर मौजूद महिलाओं एवं युवाओं ने जयेंद्र रमोला का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा बच्चों और महिलाओं को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर जयेंद्र रमोला ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “मैं भले ही किसी पद पर नहीं हूँ, लेकिन समाज के हर वर्ग की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचे।”
उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाता रहेगा।