देहरादून—
रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को आठवें दिन भी पूरे जोश और उत्साह के साथ जारी रहा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक सरकार स्पष्ट घोषणा नहीं करती, आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरनास्थल पर आज भी सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
धरने को समर्थन देने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए विधि विश्वविद्यालय की स्थापना बेहद आवश्यक है। मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, प्रधान संगठन न्याय पंचायत रानीपोखरी के अध्यक्ष अनूप चौहान, ग्राम प्रधान अनिल कुमार (लिस्ट्राबाद), पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नवीन चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में मांग का समर्थन किया।
धरने में ग्राम प्रधान चांद खान, लक्ष्मण बिष्ट, नरेंद्र चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण रावत, पंकज यादव, रविंद चौहान, रवि कुमार (वार्ड सदस्य), जगत राम पैन्यूली, मोहन बिष्ट, दौलत राम, घनश्याम, लखीराम, अनीता राणा, अनीता पंवार, सुमित्रा देवी, मुन्नी देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
आंदोलन को और मजबूती तब मिली जब लोक जनशक्ति संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह राणा भी धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रानीपोखरी का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य का सवाल है। यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरने पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में शैक्षणिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।