खटीमा-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी ने अपने खटीमा स्थित आवास पर रंगों के पावन पर्व होली को पारंपरिक उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य माताजी के स्नेहिल सान्निध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने माताजी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि परिवार के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीष जीवन में ऊर्जा, सकारात्मकता और नई प्रेरणा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है।
इस अवसर पर परिवारजन एवं नजदीकी सहयोगी भी उपस्थित रहे। पारंपरिक गीत-संगीत और गुलाल के साथ होली का उत्सव सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द के रंग में रंगें तथा समाज में एकता और सकारात्मक सोच को मजबूत करें।