पौड़ी, 19 नवम्बर 2025:
पुलिस लाइन पौड़ी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अक्टूबर माह की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने पिछले माह में जनपद के भीतर घटित अपराधों की स्थिति, गिरफ्तारी की प्रगति, ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन अभियान, बीट पुलिसिंग तथा जमानत/वारंट तामिली की विस्तृत समीक्षा ली।
बैठक के दौरान सभी अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यों की प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई, जिसके आधार पर एसएसपी पंवार ने अपराध रोकथाम, कानून-व्यवस्था की मजबूती, जन सुरक्षा और पुलिसिंग की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि–
संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
साइबर अपराध व महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर त्वरित व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक आक्रामक रूप से चलाया जाए।
बीट पुलिसिंग को मजबूत करें और जनता से संवाद बढ़ाएँ।
एसएसपी ने कहा कि “कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर अधिकारी जिम्मेदारी और प्रोफेशनलिज़्म के साथ कार्य करें।”