**सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ सम्पन्न
महाराज बोले—प्रदेश सरकार सरदार पटेल के आदर्शों पर समर्पित भाव से कार्यरत**
/पौड़ी/19 नवंबर 2025:
कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बुधवार को तहसील चौबट्टाखाल में आयोजित सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हुए “यूनिटी मार्च” के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यह मार्च नौगांवखाल से प्रारंभ होकर चौबट्टाखाल में पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका अत्यंत निर्णायक रही। उन्होंने 562 से अधिक रियासतों का विलय कर देश की एकता, अखंडता और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत किया।
उन्होंने कहा कि “यूनिटी मार्च” सरदार पटेल के प्रति सम्मान और भारत की एकता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रदेश भर में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पीड़ित परिवार से मिले, दी संवेदना
कार्यक्रम के बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड़ गांव की दिवंगत रानी देवी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। रानी देवी की मृत्यु बाघ के हमले में हो गई थी। मंत्री ने परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
यूनिटी मार्च में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, राकेश नैथानी, महिपाल नेगी, सर्वेंद्र, शैलेश दर्शन, नरेंद्र डंडरियाल, वेदप्रकाश वर्मा, प्रभु शरण बुडाकोटी, गणेश रावत, देवेंद्र भट्ट, सुरेंद्र बिष्ट, सीमा सजवाण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।