Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
सुरक्षा, स्वच्छता व भीड़ प्रबंधन पर जोर: बूंखाल मेले की तैयारियों की डीएम ने ली समीक्षा बैठक
पौड़ी, 01 दिसंबर 2025:
06 दिसंबर को आयोजित होने वाले बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने लोक निर्माण विभाग को सभी चेकपोस्टों के निर्माण व आवश्यक पैचवर्क को समय पर पूरा करने, साथ ही मेला क्षेत्र में सुचारु पार्किंग व्यवस्था बनाने पर जोर दिया, ताकि यातायात जाम से बचा जा सके। आरटीओ विभाग को मुख्य मार्गों पर आवश्यक साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए।
पेयजल, बिजली व सुरक्षा पर विशेष ध्यान
डीएम ने पेयजल विभाग को मेला स्थल पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, जबकि उरेड़ा विभाग को उचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस विभाग को मेला अवधि के दौरान कंट्रोल रूम स्थापित करने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने, लाउडस्पीकर व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए आवश्यक तैनाती करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सुविधाएँ और आपात व्यवस्था
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेला परिसर में मेडिकल कैंप, प्राथमिक उपचार सुविधाएँ और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, मौसम को देखते हुए विभिन्न चौकियों व आवश्यक स्थानों पर अलाव व्यवस्था करने को कहा।
सत्यापन, स्वच्छता और अग्निशमन व्यवस्था
बैठक में डोलियों के पंजीकरण व दुकानदारों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए।
जिला आबकारी अधिकारी को मेले के दौरान अवैध मदिरा बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और नियमित छापेमारी करने के निर्देश भी दिए गए।
डीएम ने जिला पंचायत विभाग को मेला क्षेत्र में स्वच्छता, झाड़ी कटान, बायो-टॉयलेट तथा आवश्यक अग्निशमन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विभागों के समन्वय पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सभी विभाग नोडल अधिकारियों की सूची तैयार कर संयुक्त मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय बनाएं और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता प्रवीण सैनी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता शिवम् मित्तल, एआरटीओ एन. के. ओझा, एसडीओ वन आएशा बिष्ट, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।