Add Post
Preview(opens in a new tab)Publish
Change block type or style
Block Paragraph is at the beginning of the content and can’t be moved up
Move Paragraph block from position 1 down to position 2
Change text alignment
ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा
ईवीएम वेयरहाउस के त्रैमासिक निरीक्षण में सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा
राजनीतिक दलों की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
सूचना/पौड़ी/05 दिसंबर, 2025:
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस में लागू डबल लॉक सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन प्रबंध, और सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती सहित सभी सुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस में स्थापित सभी सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कार्यशील रहें। तैनात सुरक्षा बल को अपने उपकरणों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा प्रणाली और संरचना की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
अग्निशमन सुरक्षा का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्रों का समय-समय पर परीक्षण और तत्परता अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों को समय पर बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, लोनिवि की सहायक अभियंता अंकिता सक्सेना, तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित प्रतिनिधियों में भाजपा से राजेन्द्र सिंह राणा, कांग्रेस से भरत रावत, और भाकपा से सुरेन्द्र सिंह शामिल रहे।